Monday, October 19th, 2026

BJP दिग्जगों का इंदौर में रहेगा दो दिन जमावड़ा, टीम V D की होगी अहम बैठक

इंदौर
इंदौर में आज और कल यानि 30 और 31 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा रहेगा.यहां नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होने जा रही है. इसमें सीएम शिवराज तो मौजूद रहेंगे ही. सिंधिया के भी आने की संभावना है. दो दिन की इस बैठक में नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा.

इंदौर के लिए दो दिन आज और कल यानि 30 और 31 जनवरी बेहद अहम साबित होंगे. इन दो दिनों में प्रदेश बीजेपी के दिग्गज शहर में मौजूद रहेंगे. यहां पार्टी की नयी टीम वी डी की बैठक होने जा रही है. इसमें निकाय चुनाव की रणनीति के साथ ही प्रदेश में भाजपा की दिशा और दशा पर मंथन होगा.शहर के होटल क्रिसेंट में अगले दो दिन भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होने जा रही है.इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,संगठन मंत्री सुहास भगत समेत कई दिग्गज नेता भाग लेंगे.बैठक की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत और फग्गन सिंह कुलस्ते के भी आने की संभावना है.

प्रदेश भाजपा ने हाल ही में अपनी नयी कार्यकारिणी के साथ नगरीय निकाय के लिए चुनाव संचालन समिति की घोषणा की है. इंदौर में सत्ता और संगठन के इस दो दिन के जमावड़े में नये कार्यकारिणी सदस्यों को संगठन एक्टिव रखने के सूत्र बताए जाएंगे. इसके अलावा बैठक में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर पार्टी की रूपरेखा भी तय किए जाने की संभावना है. किसान आंदोलन और दूसरे राष्ट्रीय मुद्दों का मध्यप्रदेश पर असर को लेकर भी विमर्श किया जाएगा.

बैठक में शामिल होने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पी.मुरलीधर राव, संगठन मंत्री सुहास भगत शनिवार शाम इंदौर पहुंचेंगे. वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी पंकजा मुंडे रविवार सुबह इंदौर पहुंचेंगी.नगरीय निकाय चुनाव से पहले हो रही नवनियुक्त पदाधिकारियों की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है.

 

#BJP

Source : Agency

पाठको की राय